Lokayaat is a materialistic philosophy that places most of its emphasis on the here and now and life as we perceive it as we live through it. The Carvaka system only accepts perceived knowledge to be true and therefore dismisses the concept of an afterlife. It does not believe in a cult system where devotees look for a master. Our discussions must follow that route which go towards liberation and restore human dignity.
Sunday, 21 July 2013
Lokaayat: तोगड़िया के प्रशंशक मेडिकल एथिक्स पर कभी नहीं चल स...
Lokaayat: तोगड़िया के प्रशंशक मेडिकल एथिक्स पर कभी नहीं चल स...: विद्या भूषण रावत गत शनिवार को देश के नामी गिरामी मेडिकल कालेज में मेडिकल एथिक्स पर एक लेक्चर के लिए आमंत्रित किया गया था. आय...
तोगड़िया के प्रशंशक मेडिकल एथिक्स पर कभी नहीं चल सकते
विद्या भूषण रावत
गत शनिवार को देश के नामी गिरामी मेडिकल कालेज में मेडिकल एथिक्स पर एक लेक्चर के लिए आमंत्रित किया गया था. आयोजको ने मुझसे भी पांच मिनट बोलने के लिए कहा ताकि मैं अनुभव उनके साथ शेयर कर सकूं और हालेंड से आये हमारे अतिथि को भी आरंभिक जानकारी हो जाए.
मैंने बोलना शुरू किया और कहाँ पे हमारे डॉक्टर और हमारे अस्पताल चिकित्सा नैतिकता का उल्लंघन कर है. आखिर उत्तर प्रदेश में सफाई कर्मी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन कर और हमने कई बार समाचारों में देखा और पढ़ा जिसमे निर्दोष बच्चों की मौतें हुयी हैं . दिल्ली में सफाई कर्मियों की होती है और पुलिस उन्हें लावारिश दिखाकर २४ घंटो की बाद परिवार के लोगो को सौंपती है. हाँ, हमारे देश में अभी भी डाक्टरा मरीजो को हाथ नहीं लगते क्योंकि छुआछूत का डर है. दिल्ल्ली में बड़े अस्पतालों में अभी भी आई सी यू में छोटे मंदिर हैं जहाँ लोग नारियल फोड़ते हैं और पैसे चढाते हैं . क्या यह मेडिकल एथिक्स के विरुद्ध नहीं है ? आज भी दिल्ली में डाक्टर मरीजो को उनकी बीमारी के बारे में ठीक से नहीं बताते और पैसे न होने पर इलाज़ करने से मना कर देते हैं
आज दिल्ली में मानसिक रोगों का इल्लाज़ करने वाले डाक्टर गायत्री मंत्र सुनने की सलाह देते है परन्तु सवाल यह है के जो लोग हिन्दू नहीं है उनके लिए क्या दवा होगी ? आप सभी लोग भविष्य के डाक्टर हैं इसलिए मरीजो का इलाज़ भेदभाव और पूर्वाग्रहों के बिना होना चहिये. आप लोगो ने प्रवीन तोगड़िया का नाम तो सूना होगा . लोग कहते हैं वो भी एक डॉक्टर थे …
जैसे ही मैंने प्रवीण तोगड़िया का नाम लिया, सबसे पीछे बैठे एक प्रोफेसर खड़े होगये और मुझे भाषण बंद करने को कहा. वोह स्टेज पर आ गए और मेरे हाथ से माइक छीन लिया और मुझे अपना वाक्य भी पूरा नहीं करने दिया । खैर मुझे संसथान की पॉलिटिक्स का ज्यादा पता नहीं था इसलिए मैं चुपचाप बैठ गया. प्रोफेसर साहेब ने मेरी आलोचना की और अपने दस मिनट बाद हालेंड के अतिथि ने भाषण दिया और अपनी बात रखी और मैंने जो बात कही तो उसको उन्होंने अपने वक्तव्य में रखा .
बाद में बहुत से टीचर्स ने मेरी बात को सही बताया और माना के मेरे वक्तव्य में कोई ऐसी बात नहीं थी जो ऑब्जेक्शनएबल थी और यह भी बताया की उन महोदय का संघ प्रेम जगजाहिर है. बस केवल इतनी बात के उन महाशय को आयोजक कुछ कह नहीं पाये. उन्होंने हमारा अपमान तो किया लेकिन कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने के लिए मैंने तो चुप रहा जो ठीक भी था, लेकिन उन महाशय को मैं इतना ही कहना चाहता हूँ के विचारों को रोक नहीं जा सकता और जो तोगड़िया से प्रभावित हैं वोह कभी अच्चे डाक्टर हो ही नहीं सकते।
आज हमारे संस्थानों में ऐसे जातिवादी तत्त्व बैठे हैं जो जासूसी करते हैं के कही तर्कवादी मानववादी लोग नै पीढ़ी में बदलाव ना ला दे इसलिए ऐसे लोगो से डाक्टरी की व्यवसाय को सबसे बड़ा खतरा है. आज हमें ऐसे डाक्टर चाहिए जो मानवीय सोच रखते हैं और देश, जाती, धर्म और अन्य पूर्वाग्रहों को पार कर चुके हों. तोगड़िया और माया कोदनानी के प्रशंशक तो सही अर्थो में मेडिकल एथिक्स को मान ही नहीं सकते वो तो मानवता का खून ही करेंगे
Friday, 19 July 2013
मौत का कुआँ
विद्या भूषण रावत
१ ४ जलाय, रविवार की सुबह का वक़्त था और राजेश अपने चार साथियों के साथ इंदिरा गाँधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट में सेवेज लाइन की सफाई के लिए निकल पड़ा . सामान्यतः यह छुट्टी का दिन होता है और सब लोग घर पे अपना काम करते हैं लेकिन पैसे के मज़बूरी ने इन चारो को इस दिन भी काम करने को मजबूर कर दिया उन्होंने सोचा थोडा अतिरित्क्त पैसे से घर के खर्चे निकालने में मदद मिल जाएगी। राजेश के साथ अशोक, सतीश और छोटू भी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट के कैंपस की और निकल पड़े।
कैंपस में जाकर उन्हें बताया गया के ६ सीवेज टैंक्स की सफाई करनी है जो ए सी प्लांट के पास हैं इसलिए सुबह से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया ताकि दिन होते घर निकल जायेंगे। करीब ६ बजे तक उन्होंने ५ टैंक्स की सफाई कर दी थी लेकिन अंतिम पिट की सफाई में हादसा हो गया. पुलिस उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले गयी जहाँ राजेश, अशोक और सतीश को मृत घोषित कर दिया गया. अफ़सोस इस बात का है के सरकार के एक प्रमुख संस्थान के अन्दर हुई इन मौतों की कोई जांच नहीं हुई है और पुलिस और अस्पताल ने सभी को अननोन या लावारिस समझ कर मृतक घोषित कर दिया गया और उनके परिवारों को इस प्रकार से चुपचुपी में सुचना दी गयी के वे सुबह तक ही अस्पताल से शव ले पाए. अगर संसथान में किसी सवर्ण जाती के व्यक्ति की मौत होती या वो जो सफाई का कार्य नहीं कर रहा होता तो क्या पुलिस और अस्पताल का रवैया ऐसे रहता .
अशोक के घर पर भी मातम है क्योंकि परिवार में दो लडकिय और दो बेटे हैं जो छोटे हैं और वह भी किराये के मकान में रहता है. पांच हज़ार तनख्वाह में से चार हज़ार किराये में निकल जाते हैं और इसलिए वह ढोल बजाने का कार्य भी करता था जिससे थोडा अतिरिक्त आय हो जाती थी. आश्चर्य जनक बात यह के दिल्ली में बी पी एल कार्ड का इंतना हंगामा है लेकिन वो इनमे से एक को भी नसीब नहीं है .
राजेश के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है. एक जवान बेटी ,की मौत इस वर्ष में हुई और इसीलिये दूसरी की शादी दो महीने पहले कर दिया. छोटा बेटा शायद पहली कक्षा में पढ़ रहा है और इस वक़्त स्कूल जाने के लिए वर्दी नहीं है इसलिए जाने से डरता है . परिवार पर एक लाख रुपैया का कर्ज था इसीलिए वोह दिन रात काम करता था और शाम को घर वापस आकर फिर देर रात तक रिक्शा चलाता था तो घर का खर्च चलता था क्योंकि तीन हज़ार रुपैये किराये में निकल जाते थे और प्राइवेट ठेकेदार से मात्र पांच हज़ार की तनख्वाह पर वो काम कर रहा था.
तीन मौतों के बाद भी कोई चिंता न तो एम् सी डी ने दिखाई और न ही संस्थान के किसी व्यक्ति ने इन मौतों के लिए कोई अफ़सोस या दुःख व्यक्त किया। ठेकेदार का तो क्या कहना उसका तो कोई पता नहीं। इससे पता चलता है के हमारा समाज सीवर में घुश कर उनकी जिंदगी बचने वाले लोगो को कैसा देखता है. यह इस समाज के पाखंड और झूठी शान की कहानी कहते हैं , दिल्ली की शान की पीछे एक समाज की कुर्बानिया हैं और उस समाज को हमने जो इनाम दिया वोह था जलालत और छुआछूत का द्वंश। संभ्रांत भारत उनसे केवल काम लेना चाहता है और उनसे काम करवाना अपना जन्म सिद्ध अधिकार मानता है . 'अगर वोह यह काम नहीं करेंगे तो कौन करेगा' के सवाल खड़े होते है. ' आखिर हम उनसे मुफ्त में तो काम नहीं करवाते । हमारी खोटी ढोंगी मानसिकता में इस काम की कोई कीमत नहीं और जो पैसा हम देना चाहते हैं वोह भीख की तरह से देते हैं.
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में लगभग ५०००० बाल्मीकि रहते हैं और सभी या तो एम् सी डी या एन डी एम् सी, दिल्ली जल बोर्ड अथवा प्राइवेट ठेकेदारों के साथ काम करते हैं. अधिकांश लोगो को न्यूनतम मजदूरी ही नहीं मिलती और ठेकेदारों के यहाँ भी रजिस्टर में उनका नाम नहीं होता . सरकार और राजनितिक दलो की लापरवाही के कारण से उनकी स्थिति और विकट हुयी है क्योंकि सैनिटेशन के अलावा दुसरे स्थानों में उन्हें कोई काम नहीं मिलता।
सवाल इस बात का है के इतनी मौतों के बावजूद भी हमारा प्रशासन कुंडली मारे बैठा है और उसे कोई ख्याल नहीं। हम कहते हैं मैला ढोने का काम बंद होना चाहिए लेकिन क्या काम ऐसे बंद होता है . सीवर पाइप में घुसना भी मलमूत्र के कुएं में जाना होता है और मैं तो इसे मौत का कुआ कहता हूँ जिसमे मर कर आपकी जान की कोई क़द्र नहीं और आप लावारिश की मरोगे। यह शर्मनाक घटनाक्रम है. एक पुरे समाज पे यह काम थोपा गया और फिर उसको अपमान से देखकर उसको और जलील करना क्या जाहिर करता है के सभ्य कहलाने वाले हमारे संभ्रांत लोग निहायत घटिया, असभ्य और क्रूर हैं जो इस प्रकार की घटनाओं को सही ठहराने की कोशिश करते हैं.
वाल्मीकि समाज की लड़ाई केवल सरकार से आर्थिक मुवावाजे की लड़ाई नहीं है . यह लड़ाई बड़ी है जिसके लिए दलित आन्दोलन के अन्दर उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ती है क्योंकि वहां भी वो हाशिये पे है. समाज को हाशिये पर धकेल दिया गया है और जिंदगी और मौत से रोज के संघर्षो के कारण अन्य किसी बात पर सोचने का वक्त कहाँ ?
हम सरकार से मांग करते हैं के सीवर में हुई इन मौतों की जांच करवाए और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करे, प्राइवेट ठेकेदार को गिरफ्तार करे और इन घायल व्यक्ति को सम्पूर्ण मुवाजा दे, उनके परिवार का सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापन करे. यह तीनो लोग अपना परिवारों को नै दिशा में ले जा रहे थे ताकि उनके बच्चे यह काम न करें लेकिन इनके 'कातिलो' ने उनके परिवारों को सड़क पर ला खड़ा कर दिया है. आज वो अनिश्चय की स्थिति में हैं जो वहुत खतरनाक होती है और जहाँ से अगला रास्ता केवल उनके शोषण का होता है . मानवाधिकार आयोग, दिल्ली सरकार इन पर कार्यवाही करे और इन परिवारों की पूरी जिम्मेवारी ले क्योंकि इन मौत के लिए सरकार और उसका तंत्र जिम्मेवार है . यह मौते असल में हत्या हैं और उन सभी लोगो पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए जिन्होंने इन सभी को मौत के इन कुओं में धकेला।
हमारे एक पाठक ने अंग्रेजी में लिखे मेरे लेख पर अपनी टिपण्णी में लिखा के ' अब सरकार को सफाई का कार्य भी बंद करवा देना चाहिए'. यह एक अस्वेंदंशील टिपण्णी है क्योंकि सवाल यह है के यदि सफाई का कार्य करते ब्राह्मण, ठाकुर, बनिया, जैन, मारवाड़ी या कोई और इन मौत की कुओ में घुसता तो आज तक दिल्ली की सडको में मानवाधिकार के उल्ल्लान्घन के नारे गूंजते। आखिर एक समाज विशेष यह काम क्यों करे? आखिर देश में, घरो में सफाई का ठेका एक समाज विशेष क्यों ले और फिर जव सफाई में पैसा आ गया तो दुकान का ठेकेदारी इन लोगो के पास नहीं लेकिन काम की जिम्मेवारी इनकी। दूसरी बात, सीवर लाइन में घुसने से हर वक़्त मौते हो रही हैं और सरकार बताये के मरने वालो को अभी तक क्या दिया ? सफाई के काम को बंद करने को कोई नहीं कहता लेकिन उसको करने की जिम्मेवारी एक समाज की क्यों? और उसके करने पर मरने वाले लावारिश की तरह क्यों छोड़ दिए जाते हैं ? हमारे पाखंडी, दकियानुशी समाज को इसका जवाब देना होगा ?
Wednesday, 17 July 2013
अपराधी बनाने की तरकीब
विद्या भूषण रावत
परसों शाम महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के छात्र नमोनारायण मीणा ने मुझे फ़ोन किया तो उनकी आवाज में एक अजब सा तनाव था। 'सर हम लोगो को सी आर पी ऍफ़ ने गिरफ्तार कर लिया है', उन्होंने कहा ? मुझे समाझ नहीं आया तो मैंने पूछा क्यों और तुम कहाँ हो ? 'हम ८ छात्र बनारस से पूर्वी चम्परान आये हुए हैं और एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इस गाँव में हमारा सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. मुझे ध्यान है नमोनारायण इस सांस्कृतिक ग्रुप के विषय में मुझसे अक्सर चर्चा करते हैं और मैंने भी हमेशा कहाँ के थिएटर और नुक्कड़ नाटको के जरिये हम अपनी बात को अच्छे से समाज में पहुंचा सकते हैं। नमो नारायण ने बस इतना कहाँ के सर हम केवल आपको जानकारी दे रहे हैं ताकि साथियों की जानकारी में रहे के वे कहाँ हैं और किन परिस्थितियों में गिरफ्तार हुए है। मैंने उनसे कहाँ के मुझे जानकारी दे के क्या स्थिति है ताकि मैं लोगो से संपर्क कर सकूं। रत में करीब साढ़े नौ बजे पुनः नमो नारायण का फ़ोन आया और अबकी बार तनाव उसके चेहरे पे साफ़ पढ़ा जा सकता था। सर, यह लोगो हमको कही ले जा रहे हैं और हमें कुछ बताया नहीं जा रहा . चारो तरफ अँधेरा है और जंगल है। मैंने उनसे पूछा के क्या इन लोगो ने तुम लोगो से मार पिटाए हुई क्या तो पता चला के अच्चे से की गयी। खैर मैंने कहा के थोड़ी देर में मैं बिहार के अपने साथियों से फोन पर बात कर इन छात्रो तक पहुचने की कोशिश करता हॊ क्योंकि ८ या ९ छात्रो को इस तरीके से पुलिस कहाँ ले जा रही है इसकी जानकारी होनी चाहिए . पटना, चंपारण सभी जगह कोशिश की मित्रो को पकड़ने के लेकिन कामयाबी नहीं मिली फिर खालिद भाई से संपर्क किया तो पता चला वोह भी दिल्ली से बहार है लेकिन उन्होंने अली अनवर साहेब से बात करली थी और हमने भी अली अन्वर जी का संपर्क नमो नारायण को दे दिया। मैंने सोचा के जब ये लोग अपने गंतव्य पर पहुँच जाएँ तो फिर बात करूंगा लेकिन यह क्या रत के साढ़े दस के बाद फ़ोन स्विच ऑफ जा रहा था। मैं जानता हूँ पुलिस वाले फ़ोन, लैपटॉप पहले ले लेते हैं और बात भी बाद में करेंगे पहले पिटाई करते हैं इसलिए मेरी चिंता बढ़ गयी।
सुबह फिर कोशिश की लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ तो नमो नारायण के साथी पंकज गौतम से बात हुई और उन्हें भी इस विषय में बहुत जानकारी नहीं थी। इस पुरे मामले की सबसे ख़राब बात यही थी के किसी को भी जानकारी नहीं दी गयी थे। खैर पंकज ने मुझे बताया के वह साथियों से संपर्क करके पता करेगा और मुझे जानकारी देगा। वैसे थोडा बहुत उसे पता था के यह लोग बिहार गए हैं। दोपहर में पंकज ने मुझे बताया के इन लोगो को गया लाया गया है और शायद दोपहर तक छूट जायेंगे। लेकिन दोपहर में भी फोन पर नमोनारायण से बात नहीं हो पाए और अंततः छूटने के तुरंत बाद उन्होंने मुझे फोन किया तो मैंने ये प्रश्न ही पूछा के तुम्हारा फोन बंद क्यों था तो उसने बता दिया के जिस वक़्त वह अली अनवर जी से बात कर रहा था और उन्हें जानकारी दे रहा था एक पुलिश अधिकारी ने वोह बात होने नहीं दी और फोन छीन लिया और उसके बाद से ही उसे बंद कर दिया गया।
खैर इस घटना की कड़ी निंदा की जानी चाहिए क्योंकि यह सभी छात्र समाज बदलाव के लिए अपनी हैसियत के मुअत्ताबिक कुछ करना चाहते थे और उन्हें गिरफ्तार किया गया और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया और मार पिटाई की गयी। पुलिस ने तो अखबारों को भी बताया की इन लोगो को माओवादी बताकर पकड़ा गया है. फिलहाल यह लोगो को मोतिहारी में ले जाया गया और शाम तक छोड़ दिया गया है .
मैं सभी साथियों से अनुरोध करता हूँ के अपने काम के प्रति उद्देश्यों को कम न करें लेकिन बहुत सावधानी से काम करे। सभी के संपर्क में रहे और स्थानीय संघठनो का सहयोग ले. कही भी ऐसे ही मत जाइये और सभी साथियों को अपने पुरे कांटेक्ट दीजिये . भारत की पुलिस और प्रशाशन आपके विचारो से डरता है। वोह चाहता है आप कुआ खोदे, सड़क बनाएं खडंजा बनवाए, कंडोम बेचें, दूकान लगवाएं, 'भलाई' करें लेकिन आप कोई विचार न दें।। यह विचार से डरने वाले लोग हैं और हमें देखना है की कैसे हम अपने जनमानस को तर्कशील और राजनैतिक तौर पर परिपक्व बना सकें। सभी साथियों को ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करनी चाहिए क्योंकि अगर इन सभी साथियों के नाम इमरान, सुल्तान मोहम्मद या कुछ और होते तो मैं शर्तिया कहता हूँ के लश्कर, इंडियन मुझाहिदीन या कोई और कह दिया जाता और अगर एनकाउंटर हो जाती तो आश्चर्य नहीं होना चहिये। यह समय है संविधान प्रदत् अधिकारों को मांगने का और उन्हें लागू करवाने का। हम एक मिलिट्री राज्य बन रहे हैं और सत्तारूढ़ तकते यही चाहती हैं के हमारे विचारो की धार कुंद हो जाए और हम पूंजी और धर्म के धंदे में फंसकर इनकी शरण में नतमस्तक रहे।
Thursday, 11 July 2013
जज साहेब कृपया सांप्रदायिक पार्टियों और धार्मिक आयोजनों पर भी रोक लगे क्योंकि मेरी भावनाएं आहत होती हैं
विद्या भूषण रावत
जातीय आयोजनों पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी लेकिन उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व का सांप्रदायिक अजेंडा चलता रहेगा और गुजरात के सांप्रदायिक दंगो के अपराधी उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने की फिराक में हैं। क्या अल्लाहाबाद हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली ताकतों के खिलाफ कुछ कठोर कदम उतायेगा। क्या राम मंदिर के नाम की दूकान पर राजनीती करने वालो को अयोग्य घोषित करने की ताकत हमारे न्यायालयों में है और यदि हाँ तो क्या 'न्यायालय' का सम्मान करने की हिम्मत हिंदुत्व के लठैतो में आएगी। जातिगत सम्मलेन बंद होने पर ऐसे खुश हो रहे हैं मानो कुछ मैडल मिल गया हो लेकिन अगर अभी सावन के नवरात्रों में जो विभस्त शोर और नौटंकियाँ हम संस्कृति के नाम पर देखते हैं उन्हें बंद कर दिया जाए तो सारे प्रगतिशील लोगो को सांप सूंघ जायेगा। इसलिए महामना न्यायाधिशो से ज्यादा उम्मीद न करें असल में वोह भी राजनीती कर रहे हैं और हमारे पार्टियाँ उनका और वे पार्टियों का मज़ा ले रहे हैं . अगर कोर्ट का फैसला हमारे हिसाब सो हमारे न्यायलय महान और नहीं हो 'विचार' किया जायेगा। राजनैतिक अवसरवादिता और अस्थिरता का लाभ वो संस्थाएं ले रही हैं जिनकी सामजिक न्याय में कोई आस्था नहीं है। आरक्षण और भूमी सुधार और उसका पुनर्वितरण सामाजिक न्याय और सत्ता में भागीदारी के सबसे बड़े हथियार हैं लेकिन इन दोनों ही महत्वपूर्ण प्रश्नों पर हमारे न्यायालयों का द्रष्टिकोण बहुत ही निराशावादी रहा है . मीडिया और सामाजिक न्याय विरोधी इन बातो का आनंद लेती हैं। न्यायधिशो को भी पता है के कई मामले हमारी सत्तारूढ़ तकते 'राजनैतिक' 'मजबूरी' के नहीं कह सकती इसलिए उनके हस्तक्षेप के बाद मामला बदल जाता है।
मैं तो माननीय न्यायाधिसो से आग्रह करूंगा के सावन के में, दशहरे में और दिवाली में जो शोर होता है उसे रोकने के आदेश दे। जो हमारे अन्दर आस्था का जबरन घुसाया जाता है उसे रोकने के इंतज़ाम करें . बुजुर्ग लोग या बीमार जिन्हें शोर या प्रदुषण से दिक्कत होती हैं उनकी भावनाएं भी समझे। पुरे त्योहारों में जो नुक्सान छात्रो को होता है वो समझे और नवरात्रों में 'भंगेड़ी' और लठैती में माहिर इन भक्तो की मनमानियों को रोके जो हरिद्वार से दिल्ली के रस्ते में होती हैं। क्या एक तरफ का रास्ता बंद करना उनलोगों के अधिकारों का अतिक्रमण नहीं है जो इन ढकोसलो को नहीं मानते।
क्या हमारे न्यायाधिश धर्म के राजनैतिक डकैतों पर प्रतिबन्ध लगायेंगे जिन्होंने अपनी सत्ता के लिए देश में सांप्रदायिक दंगे करवाए जिसमे हजारो लोगो की जाने गयी . क्या उतर प्रदेश में सांप्रदायिक राजनीती का जो खेल चल रहा है उस पर हमारे मान्यवर न्यायाधीश कुछ आदेश देंगे देंगे . क्या गुजरात के दंगो के जिम्मेवार लोगो की राजनीती पर प्रतिबन्ध नहीं लगना चाहिए ? क्या बाबरी मस्जिद को गिराने वाले जेल के सींखचो के पीछे नहीं होने चाहिए लेकिन उनके हौसले बुलंद हैं और वोह 'राम मंदिर' के निर्माण की बात कर रहे है . इस देश में साम्प्रादायिक दंगो को फ़ैलाने वाले ठेकेदारों के लिए क्या कोई फैसला आएगा और क्या धर्म के नाम पर देश को बर्बाद करने वाले पार्टियों पर तुरंत प्रतिबन्ध नहीं लग्न चाहिए। उम्मीद है हमारे न्यायलय कुछ सोचेंगे और हमारी सरकारे भी ध्यान देंगी। साम्प्रादायिकता एक भयावह अपराध है और देशद्रोह है क्योंकि ये हमारी संवैधानिक मर्यादा के विरुद्ध है लेकिन उसके लम्बरदार खुले में घुम्र रहे हैं और हमारा अजेंडा बना रहे हैं। क्या इस देश के लिए इससे बड़ी कोई शर्म की बात हो सकती है के हज़ारो लोगो के कत्ल के जिम्मेवार जेल जाने की बजाय ७ रेस कोर्स रोड में बैठने के सपने देख रहे हैं। हमारे न्यायालयों को बहुत की सावधानी से विचार करना चाहिए ताकि उनके फैसलों को तोड़मरोड़ कर न किया जा सके। फिलहाल इलाहबाद हाई कोर्ट के फैसले का विस्तार होना चाहिए तभी यह एक निष्पक्ष फैसला माना जायेगा नहीं तो जातिवाद ख़त्म करने की जिम्मेवारी यदि साम्प्रादायिक लोगो के हाथ में आ गयी तो देश का बहुत नुक्सान होगा। हकीकत यह है के जातीय असिम्ताओ के चलते ही सांप्रदायिक शक्तियों पर रोक लग पायी क्योंकि गुजरात मध्य प्रदेश राजस्थान आदि स्थानों पर सांप्रदायिक ताकतों ने जातीय अस्मिताओ को दबा दिया और मुसलमानों के विरुद्ध इस्तेमाल कर दिया इसलिए यह प्रदेश साम्प्रदायिक राजनीती से प्रभावित हैं . देश को सांप्रदायिक राजनीती और उनके घृणा की राजनीती से बचने में उत्तर प्रदेश और बिहार की 'जातिवादी' जनता के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता जिनकी बदोलत हिंदुत्व का देश पर राज करने का सपना कभी कामयाब नहीं हो पाया।
जातिवाद को ख़त्म करने में किसकी दिलचस्पी है ? केवल चुप रहकर और छुपाकर जातीयता के कोढ़ को ज्यादा समय तक छुपाया नहीं जा सक्त. जाति ख़त्म हो गयी तो तथाकथित 'धर्म' खत्म. क्या कोर्ट हिन्दू धर्म को खत्म करना चाहेगा क्योंकि उसकी बुनियाद ही जाती है। हम तो चाहेंगे के कोर्ट एक निर्णय और देदे के जातिवाद को खत्म करने के लिए देश के बड़े बड़े मंदिरों में जो एक जाति की जो ठेकेदारी है उसे तुरंत समाप्त करे और यहाँ के सब मंदिरों पर हो रही आय पर भक्तो का कब्ज़ा हो . कोर्ट ये निर्णय भी दे मलमूत्र साफ़ करने का ठेका एक विशेष जाती के लोग क्यों करें . क्या हम तैयार हैं इन सब बातो से लड़ने के लिये. दुर्भाग्य के हमारी राजनैतिक अवसरवादिता के चलते ऐसे निर्णय आयेंगे और सांप्रदायिक पूंजीवादी शक्तियां उसका लाभ उठाने के लिए तैयार बैठी हैं .
Dangerous Idea of Dera Sachha Sauda regarding Women's of Uttarakhand who lost their Husbands
डेरा सच्चा सौदा के 'महात्मा' का कहना है के उनके १५ ० ० अनुयायी उत्तराखंड की त्राशादी में विधवा हुयी महिलाओं के साथ विवाह करने को तैयार हैं। सवाल इस बात का है के क्या यह एक क्रांतिकारी कदम है या बाबा उत्तराखंड में पूरा दफ्तर बनाना चाहते हैं . क्या किसी ने इन महिलाओं से पुछा और उनसे बात भी की के उनकी क्या समस्या हैं ? क्या इन महिलाओं की घरेलु जिनदगी की और किसी का ध्यान गया? क्या बाबा की बात में यह नज़र नहीं आता के महिलायें पति के बिना 'अबला' नहीं हैं और उन्होंने संघर्ष किया हैं , । पहाड़ो में जिन्दगी बहुत कठिन है लेकिन महिलाओं ने अपना संघर्ष किया है और वो पुरुषो से अधिक काम करती रही हैं इसलिए उनको अबला कहना अपमान है। भारत के समाज में महिलाओं के साथ जो हुआ है उस अपमान को आप पुनः परंपरा के खूंटे से ना बंधे तो अच्छा होग. हम तो चाहते हैं के महिलायें अपने दर्द को भुला कर अपनी जिंदगी को पुनः शुरू करें और जो मदद सर्कार और समाज को करनी है वोह करें। यह बहुत ही बेवकूफी की बात होगी की अभी घटना को घटे एक महिना भी नहीं हुआ है और हम शादी के प्रपोजल लेकर वहां पहुंचे ? शायाद पुरुषवादी मानसिकता का नतीजा है के अभी से महिलाओं के बारे निर्णय ले रहे हैं और उन्हें लग रहा है जैसे बहुत बड़ी क्रांतिकारी बात कर रहे हो . हम तो चाहेंगे के समय आने पर महिलायें स्वयं इनका निर्णय लें और यह तभी संभव होगा जब वे सार्वजानिक जीवन में आयें और समाज उनको उत्साहित करे. किसी भी समाज में बदलाव के लिए बाहर से 'क्रांतिकारियों' को आयात करने की आवश्यकता नहीं है . हमें उम्मीद है के उत्तराखंड के अन्दर भी ऐसे जुझारू साथी होंगे जो समय आने पर सही निर्णय ले सकते हैं लेकिन महिलाओं को 'अबला' समझकर एहसान करने वालो से सावधान रहने की जरुरत है खासकर वो लोग जो धर्म की दुकानदारी लगाकर अपना व्यापार आगे बढ़ाना चाहते हैं । उत्तराखन्ड में महिलायें किसी भी दुसरे प्रान्त से बेहतरीन स्थिथि में हैं और अपने अधिकार जानती हैं। यह वो जगह हैं जहाँ साक्षरता और लिंग अनुपात रास्ट्रीय औसत से ज्यादा है इसलिए हमारे क्रन्तिकारी बाबा यदि समाज की मदद करना चाहते हैं तो अच्छा लेकिन अहसान और भीख देने की कोशिश न करें तो बेहतरीन होगा।
आइये एक दिया जलाएं इल्वारसन की याद में
विद्या भूषण रावत
तमिलनाडू की धर्मपुरी जिले में रहने वाले इल्वार्सन ने प्यार करके शायद बहुत बड़ा गुनाह कर दिया क्योंकि जिले के वन्नियार लोगो ने उनकी दलित बस्ती को जल दल और उसके प्रेमिका दिव्या के पिता ने अपनी बेटी के इस विद्र्हो से डरकर आत्महत्या कर ली। और फिर दवाब और ब्लैकमेल की इस पूरी व्यवस्था ने अंततः इल्वारासन की जान भी ले ली। हालाँकि मामला कोर्ट में है और इल्वारासन के माता पिता ने दोबारा पोस्ट मार्टम की मांग की है लेकिन इस घटना ने हमारे समाज के विभत्स सच को उजागर कर दिया के जाति व्यवस्था की जड़े हमारे दिमागो में कूट कूट कर भरी हुयी है और उसको थोडा से भी छेड़ने पर मौत की सजा के आलावा और कुछ नहीं है और हमारी सेक्युलर दिखने वाली सरकार और उसका प्रशाशन कुछ नहीं कर पाटा क्योंकि हकीकत यह है सेकुलरिज्म केवल किताबी बाते है क्योंकि कानून लागु करने वाले मनु के चेले उसको नहीं मानते और यह भी सोचना जरुरी है के ब्राह्मणवाद को बचने की लड़ाई अब केवल ब्राह्मणों या सवर्णों के हाथ में ही नहीं है अपितु शुद्रो को तो उसकी सबसे बड़ी जिम्मेवारी दी गयी लगती है। यह ही हिंदुत्व का अजेंडा है और जरुरत है के हम एक मानववादी समाज की स्थापना की बात कहें जो हमारे संविधान के मूल्यों को ईमानदारी से लागु करके ही संभव है .
आज हमें स्वयं से सवाल पूछने हैं क्योंकि यह वक्त चुप रहने का नहीं है और न ही दुसरे को दोष देने का ? हम अपने लेवल पर एक सभ्य समाज बनाने के लिए क्या कर रहे हैं ? जातिवादी व्यवस्था का शिकार बने इल्वार्सन के लिए क्या हम कोई कैंडल लाइट मार्च कर सकते हैं ? भारत की वर्णवादी व्यस्था का सबसे कटु सत्य है जातिवाद और उसके सहारे राजनीती करने वाले लोग. इस हत्या ने तमिनाडु की 'द्रविड़ियन' राजनीती की भी पोल खोल दी है जो गैर ब्राह्मणवाद के नाम पर शुरू हुयी थी और जिसने दलितों को और अधिक हाशिये पर दखेल दिया।
पिछले पचास वर्षो से बदलाव की बात करने वाले तमिलनाडु में एक दलित लड़के का वन्नियार यानि पिछड़ी जाती की लड़की के साथ प्रेम सम्बन्ध अगर दलितों के घर जलाने और अंत में इल्वारासन की मौत से होती है तो मामला गंभीर है और तमिलनाडु सरकार को इस पर कार्यवाही करनी चाहिये। शर्मनाक बात यह है के एक तरफ हमारा संविधान कहता है हमें आधुनिक बनना है और दो बालिग युवक युवतियों को अपनी मर्जी से शादी करने की अनुम्पति होनी चाहिए लेकिन हमारा समाज इसके लिए तैयार नहीं है.
हम सभी जातियों के उन्मूलन की बात करते हैं और वो बाबा साहेब आंबेडकर का सपना था और यही पेरियार का सपना भी था लेकिन यह बात समझ में नहीं आती के उसका उन्मूलन कैसे होगा यदि हमारा समाज अपने पूर्वाग्रहों को समाप्त करने के लिए तैयार नहीं है। दुखद बात यह है के इन पूर्वाग्रहों की बुनियाद पर बहुत से नेता अपनी दूकान चला रहे हैं यह वो दल हैं जो मंडल कमीशन के समय दलित बहुजन एकता का नारा देते हैं और इन्हें पता है के मंडल की सबसे बड़ी लड़ाई पिछडो ने नहीं दलितों ने लड़ी। आज सवाल इस बात का है के अपने को पिछड़ी जातियों का नुमैन्दा कहने वाली यह पार्टियाँ क्यों ऐसी घटनाओं का विरोध नहीं करती। जातिवाद का विरोध केवल ब्राह्मणवाद के नाम पर ब्राह्मण विरोध से नहीं हो सकता अपितु हर प्रकार के कट्टरवाद और यथास्थिति वाद के विरोध से करना पड़ेगा। यह भी जरुरी है के हम सभी को अपने युवाओं को अपने साथी चुनने की आज़ादी देनी होगी तभी जातिवाद और वर्णव्यस्था टूटेगी अन्यथा शादिय और प्यार केवल दुनिया को दिखने के लिए नहीं होता और कोई भी व्यक्ति केवल अंतरजातीय विवाह करने के लिए स्वयं तैयार नहीं होंगे। वर्णव्यस्था का सबसे बड़ा खेल पित्र्सत्ता की सर्वोच्चता और महिलाओं की 'पवित्रतता' है और इन सिद्धांतो पर हमला करे बगैर हम कभी एक सभ्य समाज की स्थापना नहीं कर सकते। सभी ब्रह्मवादी शक्तियों को गरियाते हैं लेकिन यह भूल जाते हैं की सामंतवाद की यह विचारधारा किसी के जरिये भी आ सकती है और इसलिए इसे समाप्त करने लिए एक बेहतरीन विचार की जरुरत होगी।
इल्वारासन की मौत अपने प्यार के लिए हुऎ चाहे वो आत्महत्या हो या हत्या क्योंकि दोनों ही मामलो में उस पर समाज का दवाब था और सरकार उसे सुरक्षा नहीं प्रदान कर पाई . क्या हम ऐसी कुर्बानियों को बेकार जाने देंगे जो हमारे देश के वर्णव्यस्था को तोड़ने का सबसे बड़ा साधन है . आइये प्यार पर कुर्बान इस जांबाज़ साथी की याद में एक रौशनी जलाएं। क्या हम तैयार हैं ? क्या हम जातिवाद के इस खतरनाक किले को तोड़ने के लिए तैयार हैं ?
Subscribe to:
Posts (Atom)