Showing posts with label Dalit. Show all posts
Showing posts with label Dalit. Show all posts

Monday, 31 July 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इतिहास की चुनौती


विद्या भूषण रावत
रामनाथ कोविंद ने भारत के १४ राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाल लिया है. इस पद पर पहुचने पर हमारी शुभकामनायें.  उनके पदभार के तुरंत बाद हुए राजनैतिक घटनाक्रम ने कुछ बिन्दुओ से हमारा ध्यान हटाया लेकिन फिर भी उनकी और हमारा ध्यान जाना आवश्यक है. उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को याद किया, वह गाँधी जी की समाधी पर जा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर आये जो भारतीय राज्य सत्ता के लोगो की एक परंपरा है उसके बाद वह सेंट्रल हॉल गए जहा उनका शपथ ग्रहण हुआ. उन्होंने डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ राधा कृष्णन, डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम और श्री प्रणब मुख़र्जी की महान विरासत की बात की और कहा के उनके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है.
राष्ट्रपति के पहले दिन के घटनाक्रम कई और इशारा कर रहे हैं जिनको समझना जरुरी है .शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अपने उद्बोधन में उन्होंने गाँधी जी और दीन दयाल उपाध्याय को भारतीय स्वाधीनता की लड़ाई का नायक बताया और फिर सरदार पटेल और अंत में आंबेडकर को थोडा बहुत याद किया .संसद में उनके भाषण के समाप्त होने पर जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लगे . वैसे तो नारे बाजी ऐसे अवसरों पर शोभा नहीं देता लेकिन ये साबित करता है के भारतीय राजनितिक पटल पर गंभीरता का स्थान जुमलो और नारेबाजी ने ले लिया है . अगर जुमलो में ही बात करे तो हम कह सकते हैं के अगर राम नाथ कोविंद भारत के राष्ट्रपति है तो इसका श्रेय डॉ बाबा साहेब आंबेडकर को जाता है जिनकी जागरूक पीढ़ी के चलते संघ और कांग्रेस जैसी ब्राह्मणवादी पार्टियों को भी जय भीम करना पड रहा है . क्या वो संसद जो सुरक्षित सीटो से चुनकर आते हैं जय भीम का नारा नहीं लगा सकते थे आखिर संघ परिवार तो दुनिया में ये ही बताना चाहता है के उसने एक दलित को राष्ट्रपति बनवाया है और उसको चुनाव में खूब भुनवाना चाहता है लेकिन उसके संसद जय भीम कहने को तैयार नहीं क्योंकि उनकी असली विरासत तो जय श्री राम की है है. ये जरुर है के दोनों साथ नहीं रह सकते क्योंकि अंततः ऐसे अंतर्द्वंद जल्दी ही विश्फोटित हो जाते हैं क्योंकि लड़ाई वैचारिक है, लड़ाई मनुवाद और अम्बेडकरवादी मानववाद के बीच है इसलिए जो एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे है उनको शीघ्र ही घुटन महसूस होना शुरू हो जायेगी और बाकी तो अपनी पीढियों के जुगाड़ के चक्कर में वह है उन्हें समाज से क्या लेना देना .
 वैसे तो राष्ट्रपति क्या बोले यह उनका और उनकी सरकार का अधिकार क्षेत्र है लेकिन जिस संसद को वो आज संबोधित कर रहे थे उसमे प्रथम प्रधानमंत्री के नाम को न लेना कोई भूल नहीं अपितु संघ की घृणित रजनीति का हिस्सा है . राष्ट्रपति के निजी सचिव आदि की घोषणा पहले ही प्रधानमत्री कार्यालय ने की और सभी लोग आर एस एस थिंक टैंक का हिस्सा है . प्रणब मुख़र्जी रास्त्रपति बनते ही अपने प्रिय अधिकारियों को रास्ट्रपति भवन लाये लेकिन ये सुविधा रामनाथ कोविंद को नहीं है . मतलब साफ़ है के राष्ट्रपति जी के भाषण पर संघ के ‘विशेषज्ञों’ की ‘पारखी’ नज़र होगी ताकि वह देख सके के गाँधी, पटेल का नाम हो तो नेहरु का न हो. बाबा साहेब का नाम हो लेकिन केवल दिखावे के लिए.
बसपा प्रमुख सुश्री मायावती ने कहा के गाँधीजी की समाधी में जाने के साथ साथ राष्ट्रपति यदि संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहेब की फोटो या उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देते तो देश को एक बहुत बड़ा सन्देश जाता. उन्होंने ऐसा नहीं किया तो साफ़ सन्देश है के वह संघ की मित्रमंडली की सलाह के अनुसार चलेंगे . अगर ट्विटर पर हुए भक्तो के हल्ले से कुछ दिखाई देता है तो वे राष्ट्रपति भवन में एक ‘राम’ के आने से बहुत प्रसन्न है क्योंकि उन्हें अब लगता है के अयोध्या में राम मंदिर के लिए अब सारे रस्ते साफ़ होते जा रहे है .
वैसे राष्ट्रपति का पद संवैधानिक तौर पर महत्र्पूर्ण होता है जिसको आप जैसे व्याखित करना चाहे कर सकते हैं. लेकिन आज कोविंद जी के रास्ट्रपति पद पर हमें उन रोल मॉडल्स को भी देखना चाहिए और फिर अन्य का भी थोडा विश्लेषण कर लेना चाहिए देश और समाज के सेहत के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि सबको पता चलना चाहिए के संघ के लिए कुछ लोग बहुत अच्छे और कुछ घृणित क्यों हैं.
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बड़े विद्वान थे और प्रधानमंत्री नेहरु से उनके मतभेद जगजाहिर थे . राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर का  सरकारी खर्चे से जीर्णोधार करवाना  चाहते थे जबकि नेहरु नहीं. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा मेहनत से ड्राफ्ट किये गए हिन्दू कॉड बिल पर अक्सर कई लोग नेहरु को गरियाते हैं लेकिन उस वक़्त के हालत पे लोग भूल जाते हैं के रास्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद इस बिल के बहुत खिलाफ थे . वैसे एक कहानी और भी प्रचलित थी के रास्ट्रपति जी उस वक़त ब्राह्मणों के पैर धोकर भोजन करवाते थे . कुल मिलाकर एक विद्वान रास्ट्रपति लेकिन घोर परम्परावादी .
डॉ राधाकृष्णन एक बड़े विद्वान माने जाते हैं . उन्होंने वैदिक धर्मग्रंथो वेदांत, गीता की व्याख्याएं की और बुद्ध को भी हिन्दू धर्म में डालने का ‘वेदान्तिक’ प्रयास किया . वैसे उनकी पूरी जीवन कहानी उनके इतिहासकार पुत्र सर्वपल्ली गोपाल ने लिखी है सबको पढना चाहिए .
एपीजे अब्दुल कलाम को संघ शुरू से ही पसंद करता रहा है क्योंकि वो उसकी आदर्श मुस्लिम की व्याख्या में अच्छे से फिक्स होते हैं . मतलब वो मुसलमान जो गीता पढ़े और कुरान छोड़े या मुसलमानों के प्रश्न को केवल ब्राह्मणवादी राष्ट्रवाद के सांचे में ढाल दे. वो व्यक्ति जो मुसलमानों के मूलभूत प्रश्नों पर उनसे सवाल करने को न कहे और केवल अंपने को दोष देकर भारतीय राष्ट्र राज्य के लिए केवल सैन्य विजय की बात करता रहे .
प्रणब मुख़र्जी को संसदीय प्रणाली का गुरु माना जाता है . इतने वर्षो तक वह कांग्रेस पार्टी, इसके विभिन्न मंत्रालयों, उसकी विशेषग्य समितियों के प्रमुख रहे के उनके विरोधी भी उनके संसदीय ज्ञान और उस पर पकड़ का सम्मान करते हैं लेकिन मुख़र्जी के जीवन में एक भी ऐसा वाकया नहीं होगा जहाँ वह सामाजिक न्याय की मजबूती से वकालत करते नजर आये हो . पिछले तीन वर्षो में उन्होंने कोई ऐसा काम नहीं किया जिस पर कोई यह कह सके के वो एक मज़बूत रास्ट्रपति थे जो अपनी बातो को शब्दों की बाजीगरी से हटकर मजबूती से रखे . जो थोडा बहुत ‘क्रांति’ उनके वक्तव्यों में दिखाई दी वो भी तब जब उन्हें अंदेशा हो चूका था के अब दोबारा इस पद पर वे नामित नहीं होने जा रहे .
बहुत से लोगो को ये शिकायत थी राष्ट्रपति जी ने पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायणन का नाम तक नहीं लिया लेकिन क्यों ले . नारायणन ने अटल विहारी वाजपेयी के समय रबर स्टैम्प बनने से मना कर दिया . उन्होंने बहुत से बिल वापस किये और आँख बंद कर हर कागज़ पर दस्तखत नहीं किये . उस वक़त के सरकार उनके वक्तव्यों से परेशान थी. नारायणन ने उस दौर में देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप और उसकी विरासत को अपने भाषणों और कार्यो से जिन्दा रखा. ये पहली बार हुआ जब किसी राष्ट्रपति ने बाबा साहेब आंबेडकर को इतने बेहतरीन तरीके से विश्लेषित कर जनता के समक्ष रखा . जातिगत भेदभाव, छुआछूत और गरीबी पर उन्होंने जिस तरीके से देश की संसद और अन्य स्थानों पर बाबा साहेब आंबेडकर की बातो को रखा, वो अविश्मरनीय है .
राष्ट्रपति भवन को जिस सख्सियत ने सबसे मजबूती प्रदान की वह थे ज्ञानी जैल सिंह जिन्होंने बता दिया के वह सरकार की हर बात को मानने को तैयार नहीं हैं और सरकार को उन्हें जानकारी देनी ही पड़ेगी. सभी जानते हैं के ज्ञानीजी को श्रीमती इंदिरागांधी ने १९८२ में कांग्रेस पार्टी की और से रास्ट्रपति पद के लिए मनोनीत किया था और पार्टी की शक्ति के चलते वो आसानी से रास्ट्रपति बने थे . उनके राष्ट्रपति बनने पर ऐसा कहा गया के उन्होंने कहा के अगर श्रीमती गाँधी बोलेंगी तो मैं उनके घर में झाड़ू भी लगाने को तैयार हूँ. जो लोग भारतीय राजनीती को जानते हैं वो ये जरुर जानते होंगे के व्यक्तिगत निष्ठां सत्ता के करीब आने का एक बहुत बड़ा कारण होता है और अगर जैल सिंह को इंदिराजी ने चुना तो वो इसलिए के वह १९७५ के फखरूदीन अली अहमद की तरह कार्य कर सके जिन्होंने २५ जून १९७५ को कैबिनेट के बिना मीटिंग के किये गए विधेयक पर दस्तखत कर देश में आपातकालीन स्थिति के घोषणा कर दी थी . श्रीमती गाँधी जैसे सशक्त व्यक्तित्व को राष्ट्रपति भवन में ऐसा व्यक्ति चाहिए था जो उनके इशारों पर काम करे और कोई अडंगा न लगाए . दुर्भाग्यवश अक्टूबर १९८४ में श्रीमती गाँधी की हत्या हो गयी. ज्ञानी जी यहाँ पर फखरूदीन अली अहमद का रोल निभाया . उन्होंने कांग्रेस पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बिना ही अरुण नेहरु और आर के धवन के इशारे पे राजीव गाँधी को कांग्रेस पार्टी के नेता के तौर पर प्रधानमंत्री पद की शपथ दिला दी .ये कार्य इतना द्रुतगति से हुआ के देश में इस पर चर्चा करने का समय भी नहीं था . असल में राजीव उस समय बंगाल के दौरे पर थे और जब उन्हें तुरंत दिल्ली आने की सुचना दी गयी तो उनके साथ में प्रणब मुख़र्जी थे . ऐसा कहा जाता है के हवाई जहाज से दिल्ली आते समय राजीव ने प्रणब मुख़र्जी से पुछा के प्रधानमंत्री किस बनाया जाना चाहिए तो प्रणब मुख़र्जी ने संसदीय परम्पराओं का हवाला देते हुए कैबिनेट के सबसे सीनियर मंत्री जो प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में कैबिनेट की अध्यक्षता करता हो, उसका नाम कहा . बात साफ थे प्रणब चाहते थे उनका नाम आगे किया जाए. वैसे नरसिम्हाराव की भी वही चाहत थी. प्रणब मुखर्जी की बात से राजीव शायद बहुत डिस्टर्ब हुए क्योंकि उनके दिमाग में यह रहा होगा के प्रणब मुख़र्जी उनके नाम की बात कहें . खैर, ज्ञानी जी अपना व्यक्तिगत धर्म निभाया और राजीव गाँधी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिला दी . प्रधानमंत्री बनने के एक महीने के अन्दर ही कांग्रेस ने आम चुनावों की घोषणा कर दी और दिसंबर १९८४ हुए इन आम चुनावों में राजीव गाँधी के कांग्रेस को अभूतपूर्व बहुमत मिला जिसमे विपक्ष का सुपडा साफ़ हो गया . संसद विपक्षहीन हो गयी. इस अप्रत्याशित जीत ने राजीव को अतिविश्वासी बना दिया  और उन्होंने संसदीय परम्पराओं को अनदेखी करना शुरू कर दी. सबसे बड़ी बात यह हुई के धीरे धीरे राजीव ने ज्ञानी जी के साथ भी परम्परागत शिष्टाचार छोड़ दिया क्योंकि राजीव जिस बैकग्राउंड से आये थे उसमे अपने अलावा किसी और को महत्व न देना एक महत्वपूर्ण बात थी . जब ज्ञानी जी ने इसकी शिकायत की तो उनको अनसूना कर दिया गया . ज्ञानी जी पंजाब से पिछड़ी जाति से आते हैं और बहुत ही मिलनसार और जमीनी व्यक्तिव थे . उन्हें गुरमुखी और उर्दू में महारत थी लेकिन हिंदी भी ठीक ठाक बोलते थे लेकिन भारत के शहरी मध्यमवर्गीय समाज में अक्सर उनकी मजाक उड़ाई जाती क्योंकि वो अंग्रेजी नहीं जानते थे. राजीव उस वक़्त शहरी हिन्दुओ के अभिजात्य वर्ग का प्रतिनिधित्व करते थे, बढ़िया अंग्रेजी और चलताऊ हिंदी बोलते थे इसलिए लोगो को उन पर फक्र था . जैल सिंह सज्जन, उर्दू की शेरो-शायरी करने वाले व्यक्ति, तकनीक तौर पर कम पढ़े लिखे इसलिए सवर्ण मानसिकता के हिन्दुओ में उनके ज्ञान और भाषा को लेकर चुटकुले और घटिया मजाक होते थे . शायद यही मानसिकता के चलते राजीव उन्हें महत्त्व नहीं देते थे लेकिन प्रश्न व्यक्ति का नहीं अपितु उस पद का था जिस पर ज्ञानी जी बैठे थे और उसका अपमान नहीं बर्दास्त किया जा सकता था लेकिन ऐसा हुआ .
राजीव का अति आत्मविश्वास के चलते ही वो भ्रस्टाचार के आरोपों में घिरते चले गए . वित्त मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को पहले रक्षा मंत्रालय भेजा गया और फिर वहा से कांग्रेस पार्टी से ही निकाल दिया गया. ज्ञानी जी एक प्रखर राजनीतिज्ञ थे क्योंकि वो पंजाब के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री भी थे और उन्हें शाशन की छोटी छोटी बातो का ज्ञान था . ज्ञानी जी ने संविधान विशेषज्ञों को बुलाना शुरू किया और रास्ट्रपति के अधिकारों को लेकर बहस शुरू हुई. राजीव ने रास्ट्रपति भवन पर ही आरोप लगा दिया के वह साजिश कर रहे हैं . राजीव के चमचो की एक बहुत बड़ी फौज थी जो ज्ञानी जी और वी पी सिंह को टारगेट कर रही थी . मीडिया में एम् जे अकबर जैसे उनके पिट्ठू झूठो का पुलिंदा छाप रहे थे.
ऐसा कहा जाता है के ज्ञानी जी वी पी सिंह को राष्ट्रपति भवन बुलाकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव किया था लेकिन वी पी न केवल एक मझे हुए राजनेता थे लेकिन नैतिकता के मापदंडो पर उनके समकक्ष आज भी कोई समकालीन नेता नहीं टिकता . उन्हें इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया था . देश के दो सबसे मूर्धन्य पत्रकारों के बीच बड़ी बहस हो रही थे . ये थे टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संपादक श्री गिरी लाल जैन और दुसरे इंडियन एक्सप्रेस के श्री अरुण शौरी . हालाँकि दोनों ही संघ के ‘विद्वानों’ की श्रेणी में आ चुके थे . जैन का कहना था के राष्ट्रपति को कानूनन चुनी हुइ सरकार को बर्खास्त करने का कोई अधिकार नहीं है लेकिन शौरी कह रहे थे के यदि सरकार रास्ट्रपति को उसके कार्यकलापो की जानकारी नहीं देती तो उन्हें ऐसा करने का अधिकार है .देश के बड़े बड़े संविधान विशेषज्ञ इस बहस में कूद गए लेकिन अंत में ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि एक समझदार राजनेता ने उनका मुहरा बनने से मना कर दिया. ऐसा सभी जानते हैं के वी पी उस वक़्त भी प्रधानमंत्री बनते तो उनकी पॉपुलैरिटी राजीव से बहुत आगे बढ़ चुकी थी और लोग भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में उन्हें एक प्रमुख स्तम्भ मान रहे थे. हालाँकि ज्ञानी जी भी बहुत आगे बढ़ चुके थे लेकिन यह भी हकीकत है के सत्ता का नशा जब सर के ऊपर से चला जाता है तो लोग इन संवेधानिक मर्यादाओं को भूल जाते हैं . जैल सिंह ने राजीव गाँधी की मजबूत सरकार को अंतत ये बता दिया के रास्ट्रपति मात्र सरकार के कामकाजो पर मुहर लगाने वाला व्यक्ति नहीं ये अपितु उसके ऊपर संविधान की मर्यादाओं को बचाने की जिम्मेवारी भी है .
राम कोविंद जी को पता नहीं याद है या नहीं लेकिन ये बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने न के आरं नारायणन और न के जैल सिंह को याद किया . आज का दौर भी कुछ राजीव गाँधी की तरह है . आज नरेन्द्र मोदी के रूप में एक ताकतवर नेता प्रधानमंत्री है और संघ अपना एजेंडा चलाना चाहता है . क्या राम कोविंद देश के संविधान की हिफाजत करेंगे या फखरूदीन अली अहमद बनेंगे जिन्होंने बिना कागज देखे दस्तखत कर देश के ऊपर राजनैतिक आपातकाल लगा दिया. आज का दौर १९७५ और १९८४ से ज्यादा भयावह है जब गैर संवैधानिक शक्तिया देश में हाहाकर मचा देना चाहती हैं और संविधान की मूल भावना को ही खोद देना चाहती है ऐसे में देश के राष्ट्रपति पर एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी है जिसको वह ईमानदारी निभाकर वह इतिहास में दर्ज हो जायेंगे नहीं तो फखरूदीन अली अहमद की तरह भुला दिए जायेंगे .


Monday, 15 May 2017

बहुजन नेतृत्व अम्बेडकरवादी युवाओ की राजनैतिक आकांक्षाओं को समझें



विद्या भूषण रावत

सहारनपुर के घटना के बाद दलितों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा क्योंकि प्रशासन बजाय प्रभावित लोगो को मदद करने के भीम सेना को एक अपराधिक समूह घोषित करने पर आमादा है . भीम सेना के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस तलाश कर रही है और ये सूचनाएं है के उनके ऊपर रास्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के तैय्यारी चल रही है . घायल दलित परिवार अस्पताल में हैं और प्रदेश से लेकर केंद्र तक का एक भी मंत्री, सांसद  या विधायक लोगो की खोज खबर लेने नहीं गया. जिन लोगो का सब कुछ लुट गया उनके सुरक्षित घर वापसी और उनके जीवन को वापस पटरी पर लाने के लिए कोई योजना अथवा समाचार अभी तक तो नहीं सुनाई दिया है . इस सरकार और उसकी रणनीति को लेकर अगर अभी भी लोगो को गलतफहमिया हैं तो वो निकाल ले . मंचो से जय भीम के नारे और प्रधान सेवक के इमोशनल भाषण चाहे बाबा साहेब को लेकर हो या बुद्ध को लेकर हो उससे ज्यादा प्रभावित होने वाले लोगो को चाहिए के दलितों और पिछडो के प्रति सरकार के पिछले कुछ सालो के कार्यकाल बता सकते हैं के आखिर सरकार ने क्या क्या किया है . रोह्ति वेमुला से लेकर जे एन यू में छात्रवर्ती का प्रश्न हो या दलितों के लिए स्पेशल कॉम्पोनेन्ट प्लान की बात हो सभी न्यूनतम हो चुके हैं . अगर वेलफेयर योजनाओं को देखे तो सरकार की उनमे कोई दिलचस्पी नहीं है. बीफ बैन हो या अन्य कोई मामला, सभी किसानो और दलित पिछडो के विरुद्ध जाते हैं .

हालाँकि प्रधान्सेवक बाबा साहेब आंबेडकर और बुद्ध का बहुत नाम ले रहे हैं पर उत्तर प्रदेश के प्रधान सेवक को अम्बेडकरवाद में बहुत दिलचस्पी हो ऐसा नज़र नहीं आता और ये उनकी कार्यशैली से पता चल जाता है . अभी मेरठ के एक दिवसीय दौरे पर एक दलित बस्ती में जाते समय वो बाबा साहेब आंबेडकर के प्रतिमा को माल्यार्पण नहीं किये जबकि लोग उनका इंतज़ार कर रहे थे.  ऐसी बाते भूल से नहीं होती अपितु उनके पीछे अपने वोट बैंक को एक सन्देश भी देना होता है के हम सबकी तरह नहीं है .

योगी आदित्यनाथ के आने के बाद से उत्तर प्रदेश के राजपूत अति उत्साहित है . हो सकता है के बहुत सारे उन्हें महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान के बाद का सबसे मजबूत राजा मान रहे हो क्योंकि आज तक खुले तौर पर योगी आदित्यनाथ इस व्यस्था के पोषक दिखाई दे रहे हैं जो वर्णवादी है . उनके प्रसाशन पर राजपूतो के पकड़ दिखाई देती है और ये अनायास ही नहीं के वे लखनऊ में समाजवादी नेता चंद्रशेखर के जन्म दिवस अप्रेल १९ को एक कार्यक्रम में अतिथि बन कर गए और उनकी स्मृति में एक पुस्तक का विमोचन किया . मंच पर मुख्या अतिथियों में राजा भैया भी दिखाई दिए और ये कोई आश्चर्य की बात नहीं क्योंकि चंर्दाशेखर जी हालांकी खांटी समाजवादी थे लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के गाँवो में उनकी ताकत उनकी जाति ही थी लोगो को उनके समाजवाद से कम और ठाकुर होने से ज्यादा मतलब था और क्षेत्र के तमाम स्वनामधन्य नेताओं से उनके संपर्क थे और उन्होंने उसे कभी छुपाया भी नहीं . मंडल कमीशन के लागु होने पर उसके विरोध में सबसे ज्यादा चंद्रशेखर ही थे और अंत तक उनका विरोध था . उनके क्षेत्र के दलित पिछडो को चंद्रशेखर जी की राजनीती में कोई भरोषा नहीं था लेकिन वह नेताओं के नेता थे और माननीय मुलायम सिंह जी ने भी उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर जी की स्मृति में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की थी . अब सभी चंद्रशेखर जी के समाजवाद से कम और ठाकुरवाद से ज्यादा प्रभावित थे .

उत्तर प्रदेश के राजनीती में बर्चस्व की राजनीती हावी है और नेताओं को दूसरीजाति पर भरोषा नहीं होता और वे अपनी अपनी जातियों के अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पे पहुंचाते हैं . ये हकीकत सबको पता है और इसिलए हिंदुत्व भी ब्राह्मणवादी राजनीती है लेकिन अब योगी जी को भी बिरादरी की आवशयकता महसूस हो रही है . कल उत्तर प्रदेश के एक साथी कह रहे थे के योगी जी अच्चा काम कर रहे हैं लेकिन भाजपा के महत्वकांक्षी नेता उन्हें कुछ करने नहीं देंगे . हकीकत यह है के  छोटी छोटे निर्णयों के लेकर मीडिया ने लालू, अखिलेश और मायावती को तो घोर जातिवादी करार दे दिया जबकि दोनों की किचन कैबिनेट में भी ब्राह्मणों की अच्छी खासी भूमिका थी . इस वक़्त योगी और मोदी को मीडियाकर्मी उनके नेतृत्व के तौर पर नहीं अपितु  प्रशंशक के तौर पर देख रहा है अतः उनकी न तो आलोचना हो सकती है और न ही कोई सवाल उनसे किया जा सकता है . उनके भक्तो की जमात उनसे सवाल करने वाले लोगो से बदला लेने को तैयार है . मेरा सवाल यह है के इतने दिनों से उत्तर प्रदेश में गौ रक्षा के नाम पर मुसलमानों और दलितों का उत्पीडन हो रहा है लेकिन न तो प्रधान सेवक और न ही मुख्यमंत्री ने एक भी शब्द उनके बारे में कहा, तो क्या यह अच्छी बात है ? उन्होंने अपने लोगो से खुले तौर पर यह नहीं कहा के कानून हाथ में न लो . हम ये मानते हैं के संघ के जिन कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग शुरू से ही जाति और धर्म के संकीर्ण दायरे में हुई हो तो वो अचानक से नहीं बदलेंगे. उन्हें अभी भी नहीं लग रहा के सरकार में आने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी को ज्यादा जिम्मेवार और समझदारी से बोलना होता है . लोग आपसे सवाल करेंगे और आपकी सरकार की उपलब्धिया मांगगे लेकिन उसके उत्तर में उन्हें गौसेवक, राष्ट्रवाद और अब सहारनपुर के दंगे ही दिखाई देंगे .

सहारनपुर के दंगो के पीछे साफ़ तौर पर जिले की राजनीती में सवर्ण बर्चस्व कायम करना है . सहारनपुर में दलितों के आर्थिक सामाजिक राजनैतिक हालत उत्तर प्रदेश के दूसरे इलाको से बेहतर हैं और इसलिए ये बसपा का गढ़ भी रहा है . उत्तर प्रदेश में भाजपा के लम्बी रणनीति के तहत हिन्दू मुसलमान की राजनीती में पिछडो और दलितों के नेतृत्व को पूर्णतया समाप्त करने की है. जातियों के बर्चस्व को कायम करने के लिए ही महाराणाप्रताप के जन्मदिन को मनाने की बात हुयी. लेकिन दिल में रहने वाली घृणा को देखिये के ठाकुर लोग बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति की स्थापना चमार बस्ती में भी नहीं करने देना चाहते हैं . ये साफ़ नज़र आता है के वर्णवादी सवर्णों को अम्बेडकरवादी अस्मिता से बहुत परेशानी है क्योंकि वो व्यस्था को चुनौती दे रहे हैं .

सहारनपुर घटनाक्रम से भीम आर्मी का बहुत जिक्र हो रहा है . बहुत से ऑनलाइन पोर्टल्स में आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेकर आजाद और उसके अध्यक्ष के साक्षात्कार सुनाये गए हैं . चंद्रशेखर राजनैतिक तौर पर जागरूक व्यक्ति नज़र आते हैं और उन्होंने कोई ऐसी बात नहीं की है जो समाज विरोधी या संविधान विरोधी हो . हकीकत बात यह है भीम आर्मी ने लोगो को न केवल जागरुक किया है अपितु उन्हें स्वरोजगार और व्यवसाय की तरफ भी आकर्षित किया है . भीम आर्मी अभी तक दलितवर्ग में आत्मसम्मान जगाने हेतु और उनमे एकता लाने का कार्य कर रही है  लेकिन भीम आर्मी को समझना पड़ेगा के उनका इस्तेमाल बसपा की ताकत को समाप्त करने के लिये  भी किया जा सकता है इसलिए आवश्यकता इस बात की है के आन्दोलन अभी सामाजिक ही रहे और राजनीतिक प्रयोग करने का प्रयास न करे क्योंकि उत्तर प्रदेश में २०१९ तक बहुजन समाज को अपनी स्थापित पार्टियों में ही परिवर्तन लाकर मज़बूत करना होगा नहीं तो मनुवादी शक्तियों के ही हाथ मज़बूत होंगे .
अभी तक बसपा की ओर से सहारनपुर हिंसा पर बहुत कुछ वक्तव्य नहीं आया है . भीम आर्मी से पार्टी ने पूर्णतया किनारा कर लिया है लेकिन वो ठीक नहीं है. बसपा मान्यवर कांशीराम द्वारा खड़ा किया गया आत्मसम्मान का आन्दोलन है और ये सब आसानी से नहीं होता. इसलिए जो लोग भीमसेना या कोई और लोगो को बसपा के विकल्प के तौर पर खड़ा करने की कोशिश करेंगे तो वो केवल वोट काटू की भूमिका में रहेंगे और कुछ नहीं कर पाएंगे . राजनीती के धरातल की हकीकत कुछ और होती है . बसपा प्रमुख सुश्री मायावती को चाहिए के वो भीम सेना या देश भर में हुए छात्रा आन्दोलन के नेताओं को एक मंच प्रदान करें . पिछले तीन वर्षो में हैदराबाद से लेकर जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय और अखलाक से लेकर पहलु खान तक की मौत ने, रोहित वेमुला से लेकर नजीब तक के लिए न्याय मांगते छात्र सडको पे हैं . विश्विद्यालयो की पढाई अब मुश्किल होती जा रही है और शिक्षा में हिंदुत्व का अजेंडा अब लागु हो चूका है जहा एक तरफ शिक्षा निजीकरण की और बढ़ रही है वही पाठ्यक्रम में मनुवादी विचारधारा घुसाई जा रही है . क्या बसपा या सपा जैसी पार्टिया युवाओं और छात्रो के ज्वलंत सवालो से मुंह चुरा सकती है . क्या ये अवसर नहीं के ये दोनों दल अपने अन्दर पूर्णतया पारदर्शिता लाये, युवा नेतृत्व विकसित करें और देश के युवा नेतृत्व चाहे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद हो जिग्नेश मेवानी या कोई और, सबको कार्यक्रमों के जरिये एक मंच पर लाये ताकि जो युवा बदलाव के लिए संघर्ष कर रहे है उन्हें एक राजनैतिक मंच मिल सके .

बसपा राजनितिक मजबूरियों के तहत चाहे ब्राह्मणों के साथ ‘अन्याय’ की बात कहे लेकिन वो दलितों, अकलियतो पर हो रहे अत्याचारों पर अगर खुल कर सामने नहीं आती है और यदि ऐसे आन्दोलनों का समर्थन नहीं करती जो दलितों की अस्मिताओ की रक्षा और उनकी सामाजिक आन मान के लिए बनायी गयी हैं तो उसका अस्तित्व नहीं रहेगा. बसपा को अभी भी समाज का समर्थन प्राप्त है लेकिन एक बात बसपा नेतृत्व को समझनी पड़ेगी के लोगो की सहनशीलता जवाब दे रही है . बसपा की मजबूती दलित अस्मिता के लिए जरुरी है लेकिन इसके साथ ही बसपा के अन्दर नए युवा नेतृत्व को विकसित करना पड़ेगा . आज से २० साल बाद बसपा का नेतृत्व क्या होगा और कौन करेगा इसके लिए एक नहीं कई युवा खड़े करने पड़ेंगे .

सहारनपुर का घटनाक्रम योगी आदित्यनाथ की राजनीती और उनके आड़ में ठाकुरशाही चलाने वालो के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है . संघ दलित और पिछडो के बीच के अंतर्द्वंद का लाभ लेता आया है . मुसलमानों को जबरन बीच में डालकर उसने सवर्ण नेत्रत्व को सबके उपर लाद दिया है . लेकिन जहाँ दलित पिछडो के अंतर्द्वंद हैं वही ब्राह्मण ठाकुरों के भी गंभीर अंतर्द्वंद हैं और उनकी एकता का एक ही बिंदु है वो दलित पिछड़ा विरोध की राजनीती लेकिन जब सत्ता के मलाई की बात आती है तो दोनों के अंतर्द्वंद आपस में टकरायेंगे और सुश्री मायावती ने ब्राह्मणों के साथ हो रहे ‘अन्याय’ को लेकर उस मुद्दे को खड़ा करने की कोशिश की है लेकिन वो अभी नहीं कामयाब होगी क्योंकि ब्राह्मण और ठाकुर या अन्य सवर्ण जातिया अभी हिंदुत्व को छोड़कर कही और जाने से रही क्योंकि मोदी और योगी युग स्वर्ण प्रभुत्वाद की एक नयी शुरुआत है और इसको वो आसानी से हाथ से जाने नहीं देंगे .

फिलहाल सहारनपुर में दलितों को न्याय देने की बात अभी तक एक भी मंत्री ने नहीं की है . सारा प्रशाश्निक फोकस ऐसा लगता है, भीम सेना पर है  और घायल लोगो और उनके उजड़े घर बार कैसे बसेंगे इसके लिए कोई प्रयास नहीं किये जा रहे . दुखद बाद यह है कोई भी राजनैतिक दल अभी संघ की चालो को समझ नहीं पा रहे या उसकी काट नहीं ढूंढ पा रहे और ये उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है . जरुरत है दलितों के साथ अन्याय को ख़त्म करने की और सरकार को दलित परिवारों पर हमला करने वाले लोगो को गिरफ्तार करने की और लोगो को समय पर मुवावजा दिलवाने की . सहारनपुर के दलितों को सुरक्षा और सम्मान चाहिए और जिन भी लोगो ने दलित बस्ती को जलाया या उनकी महिलाओं और पुरुषो पर अत्याचार किया उनके खिलाफ तुरंत कार्यवाही करे क्योंकि उसके अभाव में युवा इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना बहुत मुश्किल होगा .

वैसे भी संघ का अजेंडा दलित बहुत समाज और अन्य विपक्ष  को नेतृत्वविहीन कर देने का है . बसपा में विघटन का प्रयास किया गया है और अब नसीमुद्दीन सिद्दीकी मीडिया को रोज ‘ब्रेक न्यूज़’ देंगे जैसे कपिल मिश्र दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के लिए और कांग्रेस के कई नेता अब सोनिया और राहुल के खिलाफ बोल रहे हैं वैसे ही मुलायम सिंह को लगातार खबरों में रखा जायेगा ताकि अखिलेश यादव भी लाइन पे रहे . लालू यादव को पहले ही फंसाने की पूरी तैय्यारी है . मतलब यह के विपक्ष में खुले तौर पर फूट डालने का अजेंडा है और इसे समझने की जरुरत है .

इस बात को भी समझना पड़ेगा के मुख्य धारा की राजनीती ने अभी तक जनता के ज्वलंत प्रश्नों पर गहरी चुप्पी साधे हुई है . चाहे वो बस्तर में आदिवासियों के जंगल में अधिकार का मामला हो या कश्मीर में राजनैतिक पहल , झारखण्ड के आदिवासियों का संघर्ष हो या विश्विद्यालयो में छात्रो के संघर्ष सभी जगह स्वयंस्फूर्त आन्दोलन खड़े हैं और राजनैतिक दल कुछ कह नहीं पा रहे हैं . या तो पार्टियों में इन सवालो पे ज्यादा चर्चा नहीं है अथवा नेतृत्व इन प्रश्नों को सही नहीं मानते हैं . हकीकत यह के अम्बेडकरवादी युवा अब अन्याय सहने को तैयार नहीं है चाहे वो रोहित वेमुला हो या भीम सेना का प्रश्न, लोग नेताओं का इंतज़ार नहीं करेंगे और आन्दोलन होंगे . बहुजन राजनीती को चाहिए के वे इन युवाओं के सपनो और आकांक्षाओं को मज़बूत करे और उन्हें रजिनैतिक रूप दे अन्यथा आन्दोलन किसी प्रश्न से शुरू होते हैं और राजनैतिक भटकाव का शिकार हो जाते हैं जो अंततः उस आन्दोलन को नुक्सान करते हैं जिसकी मजबूती के लिए वे शुरुआत करते हैं . हमारे सामने बहुत उदाहरण हैं जब नेकनीयती से किये आन्दोलन भटकाव का शिकार हो जाते हैं क्योंकि वो राजनैतिक तिकड़मे नहीं जानते . आवश्यक है के बहुजन राजनीती इन आन्दोलनों से बात करे और भविष्य की और देखे ताकि बिखराव की स्थिति पैदा न हो . उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणामो से लोगो में बहुत निराशा भी है लेकिन भीम सेना ने उनमे पुनः उर्जा का संचार किया है . जब बहुजन राजनीती इन प्रश्नों पर खामोश रहेगी तो लोग अपना रास्ता खुद तय कर लेंगे लेकिन वो स्थिति बहुत अच्छी नहीं होगी क्योंकि उस परिस्थिति का लाभ वो लोग लेंगे जिन्होंने योज्नाबद्ध तरीके से सहारनपुर के घटनाक्रम को अंजाम दिया . देश में युवाओं की बहुत बड़ी आबादी जिसके मन में मौजूदा नेतृत्व और उसके तौर तरीको के प्रति घहरी निराशा है क्योंकि वो उनकी भावनाओं और महत्वाकांक्षाओ को समझने में या तो नाकाम रहा है या जानबूझकर उनकी अनदेखी कर रहा है  जो लम्बे समय में राजनैतिक तौर पर नुक्सान्वर्धक हो सकता है. राजनैतिक तौर पर पार्टियों को समझना पड़ेगा के यदि प्रशाशन उत्पीडित समूहों को न्याय देने में अक्षम रहा और यदि हिंदुत्व की सेनाए लोगो को जहा तहां पीटती रही और प्रशाशन कोई कार्यवाही नहीं करेगा तो जवाब में लोग भी अन्याय का मुकाबला करने के लिए जातीय राजनीती और उसकी अक्षमता के फलस्वरूप जातीय सेनाओं पर भरोषा करना शुरू करते हैं जो अंततः लोकतंत्र के लिए खतरनाक है लेकिन अगर बिहार में रणवीर सेना दलितों का उत्पीडन नहीं करती तो जवाबी सेनाये नहीं बनती  इसलिए जरुरी है के प्रशाशन कानून का शाशन स्थापित करे और लोगो को न्याय मिले 

Friday, 1 February 2013

Tracing History at Chaurichaura


इतिहास  के पन्नो से गायब संघर्ष का इतिहास 

विद्या भूषण रावत 

चौरी चौरा  को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में मील का पत्थर माना जाता है। 4 फरवरी 1922 को बद्री तिवारी नामक जमीदारो के दलाल ने पोलिस को  गाँव के किसान मजदूरों के खिलाफ भड़काकर एक खुनी क्रांति के शक्ल देदी। वापस लौट रहे सत्याग्रहियों पर  पुलिस की  गोलीबरी में 26 लोगो की मौत हो गयी। इलाके में तनाव था और पुलिस लोगो पर लगातार अत्याचार किये जा रही थी। जब पुलिस का असलाह ख़त्म हो गया तो वे अपने बैरक में लौट गए। गुस्स्साए लोगो को इसकी जानकारी थी और उन्होंने थाने को घेर लिया और उस में आग लगा दी फलस्वरूप 21 पुलिसवाले जिन्दा जल कर मारे गए। गांधीजी इस घटना से इतना विचलित हुए के उन्होंने असहयोग आन्दोलन को तुरंत खत्म करने की घोषणा कर दी . देश भर में तेज होते एक आन्दोलन को गाँधी के एक 'हथियार' ने समाप्त कर दिया .

इस घटना  में शामिल 228 लोगो पर मुकदमा चला जिसमे 6 तो पुलिस के हिरासत में ही मरे गए। 8 महीने के ट्रायल के बाद 172 को सजाये मौत दी गयी। बाद में उच्च न्यायलय ने 110 लोगो को आजीवन करावाश सुनाया जबकि 19 लोगो को सजाये मौत दी गइ  और अंततः 23 अप्रेल  1923 को इन्हें सूली पे लटका दिया गया। चौरी चौरा में उनकी स्मृति में एक स्मारक  भी है लेकिन साथ में बने पुस्तकालय की हालत ख़राब है। बेहतरीन पेंटिंग्स ख़राब हो चुकी है और पुस्कालय के कर्मियों को 1990 के बाद से वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया। शहीद स्मारक में उन सभी 19 लोगो के नाम हैं जिन्हें फांसी की सजा मिली। सरकार के पास उनका सम्मान करने का पैसा नहीं था इसलिए 1972 में स्थानीय लोगो ने ही उनका स्मारक बनाया .

सामने ही चौरी चौरा पुलिस का थाना है जिसमे  एक शहीद स्मारक है जिसमे 21 पुलिस   मारे गए। अब समझ नहीं  एक स्थान पर दो लोग  शहीद हो   हैं।एक लोग वे जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते मारे गए और दुसरे वे जिन्होंने जमींदारो के कहने पे किसान मजदूर दलितों पे गोलियां चलायी। लेकिन मजाल क्या के किसी ने पुलिस की भूमिका की जाँच की मांग की।

वर्षो तक हमने ये सुना की गांधीजी चौरी चौरा की घटना से बहुत विचलित हो गए और आन्दोलन खत्म हो गया। सवाल यह की उन पुलिस वालो की हत्या के लिए गाँधी विचलित क्यों हुए जिन्होंने निहत्थी  लोगो को भून दिया। 19 लोगो को फंसी हुयी और गाँधी उन्हें नहीं बचा पाए क्यों ? आखिर लोगो ने पुलिश पर हमला केवल अपनी जान बचने के लिए और एक भयावह गुस्से के कारण। आइये कुच्छ तथ्यों पे प्रकाश डालें।

जिन 19 लोगो को फांसी की सजा हुयी उनमे मुख्यतः कहार, चमार, यादव, सुनार, जुलाहा और अन्य गरीब किसान जातियां थी। 2 ब्राह्मण सत्याग्रहियों को भी मौत की  सजा हुयी। यह सभी लोग अपने लगान, खेती के सवालो और ज़मींदारो की विरुध्ध आन्दोलन छेड़े हुए थे। पुलिस वालो में अधिकांश हिन्दू ऊँची जातियों के लोग  थी और संभवतः दलित और पिछडो के प्रति उनका रवैय्या बहुत ही घृणित था। कांग्रेस के असहयोग आन्दोलन में दलित, पिच्च्दो, मुसलमानों  की बड़ी भूमिका थी लेकिन उनका नेतृत्व मुख्यतः ब्राह्मणों और एक दो अन्य सवर्ण जातियों के हाथ में था। चौरी चौरा के सत्याग्रही दलित पिच्च्दी मुस्लिम जातियों के लोग थे और उनके मौत के सौदागर सवर्ण थे जो ब्रिटिश राज में सत्ता का सुख भोग रहे थे। उन्होंने सामाजिक सत्ता को बचाए रखने के लिए ही राज्य सत्ता के साथ समझौता किया। इसलिए बड़ी जातियों के इतने सारे लोगो की हत्या के बाद यदि गाँधी असहयोग आन्दोलन स्थगित नहीं करते तो भारत में सामाजिक विद्रोह के स्वर और मज़बूत होते लेकिन गाँधी बहुत होशियार थे और उन्होंने इस बात को भांप लिया था की असहयोग आन्दोलन ऊँची जातियों के विरुद्ध और ब्रिटिश राज के विरुद्ध एक ताकतवर आन्दोलन हो जाएगा इसलिए यह आन्दोलन हिंसा की बहनेवाजी के कारण  बंद कर दिया गया। क्या किसी भी राजनैतिक आन्दोलन को अपना लक्ष्य प्राप्त करने लिए हिंसा की जरुरत नहीं पड़ती ? 

पुलिश वालो की हत्या पर गाँधी का विचलित होना यह दर्शाता है के कांग्रेस का सवर्ण नेतृत्व अपने लोगो की हत्या को ही हत्या मानता था। इतिहासकारों ने तो और भी दोख किया जब चौरी चौरा के दलित बहुजन संघर्ष को इतिहास के पन्नो से गायब  कर दिया और इसको एक हिंसक आन्दोलन के रूप में प्रस्तुत कर गाँधी के महात्म्य को इतना बड़ा बना दिया की हम लोग ये बात भूल गए के जो लोग देश के लिए फांसी पे गए उनके परिवारों का क्या होगा। आज तक किसी ने उनकेबारे  में सोचा या नहीं। और चौरी चौरा की हालत के बाद ये लगता है के किस तरह से दलित आन्दोलनकारियों के इतिहास को छुपा दिया गया। इसमें वो लोग भी दोषी हैं जो यह मानते हैं के भारत की आज़ादी के आन्दोलन से उनका लेना देना नहीं। इससे बड़ा झूठ कुच्छ नहीं हो सकता। दलितों, पिछड़े और मुसलमानों की भारतीय स्वाधीनता संग्राम आन्दोलन में बहुत अग्रणी भूमिका रही है और उसे  ढंग से बाहर निकालने  और उस पर  काम  करने की जरुरतहै।

चौरी चौरा जैसे आन्दोलन बहुत स्थानों पे हुए और दलितों पिछडो और मुसलमानों ने भी देश के लिए अपना खून बहाया और शायद उनसे ज्यादा जो आज सबसे बड़ा देशभक्त होने का दावा करते हैं।इतिहास की दोबारा से व्याख्या करने की आवश्यकता है और उसके लिए हमें उन साभी जगहों पे जाना होगा जहाँ बड़े घटनाक्रम हुए ताकि छुपाये गए सच को निकल जा सके और लोगो को उनके इतिहास की जानकारी हो और यह भी की अपने अधिकारों को जानना कितना आवश्यक है क्योंकि इसके 
अभाव में हम हमेशा 'कूटनीति' का शिकार होते रहेंगे .